हैदराबाद और अहमदाबाद के मुस्लिम हमें सपोर्ट करेंगे... पाकिस्तानी क्रिकेटर और TV एंकर ने उगले जहर

Updated on 29-09-2023 01:11 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए बड़ी जलालत झेलने के बावजूद भारत पहुंच चुकी है। मेहमाननवाजी के लिए मशहूर भारत में दुनिया की अन्य टीमों की ही तरह उसका भी शानदार स्वागत किया गया। हैदराबाद पहुंचने के बाद मिले प्यार से खिलाड़ियों और दुनिया के तमाम क्रिकेट फैंस की आंखें चौंधियां गईं। इसके बावजूद पाकिस्तान के कुछ लोग कभी नहीं सुधरने वाले। अब पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद को ही ले लीजिए।
स्पिन गेंदबाजी से दुनिया को दीवाना बनाने वाले मुश्ताक समा टीवी पर क्रिकेट वर्ल्ड कप पर चर्चा के दौरान एंकर से हां में हा मिलाते हुए जहर उगलने लगे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और अहमदाबाद स्टेट में मुसलमानों की संख्या ज्यादा है। वहां हमारी टीम को खूब समर्थन मिलेगा। दरअसल, इसका आगाज एंकर ने किया। उसने कहा- हमें अहमदाबाद जाना है भारत के साथ खेलने के लिए। हमें हैदराबाद में फैंस की सपोर्ट मिलने वाली है। पहले वीजा का मसला था, लेकिन अब सभी मामले एक तरफ हैं और हमें समर्थन मिल रहा है। यह दूसरी तरफ है। पाकिस्तानी टीम को फैंस की कमी महसूस नहीं होगी।
इस पर मुश्ताक कहते हैं- भारत के अहमदाबाद और हैदराबाद शहरों में मुसलमानों की आबादी अधिक है। इसलिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों का तालियां बजाकर स्वागत किया। यहां पाकिस्तान टीम को खूब सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि मश्ताक अहमद पाकिस्तान के धाकड़ क्रिकेटरों में शामिल हैं। उन्हें अक्सर कलाई की स्पिन का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने 1992 विश्व कप जीतने में पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 16 विकेट लिए।

मुश्ताक को अपने विरोधियों को मात देने में मजा आता था और उनके पास एक गुगली थी जिसे विजडन ने अचूक कहा था। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया। इसके बावजूद एक बात तो साफ है कि महान क्रिकेटर होने के बावजूद वह भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आए। इससे पहले राणा नावेद ने भी वही बयान दिया जो आज मुश्ताक अहमद ने कहा है। नावेद कहा कहना था कि हैदराबाद और अहमदाबाद में रहने वाले मुसलमानों पाकिस्तान का समर्थन करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.