इक्विटी में बढ़ा म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा, गोल्ड ईटीएफ की चमक फीकी पड़ी

Updated on 12-12-2025 01:18 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड निवेशकों ने नवंबर महीने में बाजार पर फिर से भरोसा जताया है। तीन महीने की गिरावट के बाद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 21% बढ़कर करीब 29,911 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, SIP के जरिए आने वाले निवेश में मामूली कमी आई है। डेट फंड्स से भी भारी पैसा निकाला गया है। इंडस्ट्री बॉडी एम्फी (AMFI) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़े से ये जानकारी सामने आई है। एम्फी के सीईओ वेंकट एन चलासनी ने कहा, लगातार आ रहे निवेश की वजह से इक्विटी स्कीमों ने बढ़त बनाई रखी है।

हालांकि Gold ETFS की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। इसमें निवेश अक्टूबर के 7,743 करोड़ रुपये से घटकर नवंबर में 3,742 करोड़ रुपये रह गया, जो दिखाता है कि सुरक्षित निवेश की मांग में थोड़ी कमी आई है। दूसरी तरफ, डेट MF (Debt) से नवंबर में 25,692 करोड़ रुपये निकल गए। ओवरनाइट फंड्स से 37,624 करोड़ रुपये और लिक्विड फंड्स से 14,051 करोड़ रुपये निकाले गए। हालांकि, निवेशकों ने मनी मार्केट (12,822 करोड़), अल्ट्रा शॉर्ट इयूरेशन (9,068 करोड़) और लो ड्यूरेशन फंड्स (5,800 करोड़) में पैसा लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.