'एनिमल' के कारण मेरी फिल्म को थिएटर्स नहीं मिले- सिद्धार्थ:‘चिट्ठा' की आलोचना करने वालों को दिया जवाब, कहा- लोगों को ‘एनिमल’ डिस्टर्बिंग नहीं लगी

Updated on 15-04-2024 01:54 PM

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ पर कटाक्ष किया है। एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि बहुत से लोगों को उनकी फिल्म 'चिट्ठा' से परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि 'चिट्ठा' परेशान कर देने वाली फिल्म है। दरअसल, फिल्म 'चिट्ठा' बाल यौन शोषण पर आधारित फिल्म है। इस पर सिद्धार्थ का कहना है कि लोगों को ‘मिरुगम’ (एनिमल का तमिल वर्जन) देखने में परेशानी नहीं हुई। लेकिन ये जागरुकता पर बनाई गई फिल्म लोगों को परेशान करने वाली लगती है।

सिद्धार्थ ने कहा- मुझसे किसी महिला ने नहीं कहा कि उन्हें 'चिट्ठा' देखने में कोई परेशानी हुई। वहीं कई पुरुषों ने ये कहा कि उन्हें 'चिट्ठा' देखने में दिक्कत है। लेकिन उन्हें ‘मिरुगम’ (एनिमल) देखने में कोई समस्या नहीं है। पुरुषों के लिए चिट्ठा डिस्टर्बिंग थी। सिद्धार्थ ने कहा- मेरी फिल्म डिस्टर्बिंग नहीं है, यह एक शर्मनाक अपराध है। जो जल्द ही बदलेगा।

'चिट्ठा' को नहीं मिल रहे थे थिएटर- सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'चिट्ठा' और ‘मिरुगम’ तेलुगू में एक साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कई लोगों ने पूछा कि सिद्धार्थ की फिल्म देखने कौन आएगा? मैंने उनसे कहा कि अगर मैंने एक अच्छी फिल्म बनाई, तो लोग इसे देखने आएंगे। यह 28 सितंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन मुझे थिएटर नहीं मिले, एशियन फिल्म्स के सुनील गारू ने फिल्म की क्षमता देखी और मेरा साथ दिया।

बता दें, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने शादी कर ली है। दोनों ने तेलंगाना के श्री रंगानायक स्वामी मंदिर में शादी रचाई है। ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने तेलंगाना के श्रीरंगापुरम जिले के रंगानायक स्वामी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.