‘राजेश खन्ना के साथ मेरी शादी दर्दनाक थी’:डिंपल कपाड़िया ने कहा था- मैं यह समझने के लिए छोटी थी कि क्या हो रहा है

Updated on 09-08-2024 05:06 PM

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना के साथ अपनी शादी को दर्दनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि वह यह समझने के लिए बहुत छोटी थीं कि उनके साथ क्या हो रहा था।

बता दें, महज 15 साल की उम्र में डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी के बाद वे दोनों दो बेटियों के पेरेंट्स बने। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और बिना तलाक लिए दोनों अलग-अलग रहने लगे।

डिंपल बोली थीं- यह सब मेरे लिए बहुत मुश्किल था
1994 के प्रीतीश नंदी के साथ एक इंटरव्यू में डिंपल ने राजेश खन्ना के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उनका रिश्ता लंबा क्यों नहीं चल सका।

उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि हम दोनों बहुत अलग तरह के लोग थे। मैं शायद यह समझने के लिए बहुत छोटी थी कि उनसे साथ क्या हो रहा था जो एक सुपरस्टार थे। मेरा मतलब है कि मैं कभी भी स्टार्स और उनके व्यवहार के पैटर्न को समझ नहीं पाई, क्योंकि मैं खुद ऐसी नहीं हूं। मेरे लिए यह सब बहुत मुश्किल था। मैं इसे समझ नहीं सकी।

जब शो के होस्ट ने डिंपल से पूछा कि क्या यह सब दर्दनाक था, तब जवाब में डिंपल ने कहा था- हां ऐसा था।

करियर के डाउनफॉल का असर राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ पर पड़ा
जब राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी की थी तब वह अपने करियर के शिखर पर थे। फिर वक्त के साथ उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना अपनी असफलताओं से ठीक से नहीं डील कर पाए और इसका असर उनकी शादी पर भी पड़ने लगा।

डिंपल बोली थीं- कम उम्र में राजेश खन्ना को दिल दे बैठी थी
एक दूसरे इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था कि जब राजेश खन्ना से उन्हें प्यार हुआ तब वह काफी भोली थीं। उन्हें विश्वास था कि रियल लाइफ में राजेश खन्ना उनके लिए गाने गाएंगे, जैसा वह फिल्मों में करते हैं। जब एक्टर ने रियल लाइफ में ऐसा नहीं किया, तब वे टूट गई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.