कोहली से मेरा रिलेशन पब्लिक मसाला नहीं- गंभीर:हेड-अभिषेक की साझेदारी

Updated on 30-05-2024 01:03 PM

26 मई को IPL-2024 का टाइटल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर के मेंटर गौतम गंभीर अपनी फ्रेंचाइजी को सबसे सफल IPL टीम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- 'KKR अभी सबसे सफल फ्रेंचाइजी नहीं है। हमें अभी तीन ट्रॉफी और जीतनी हैं, जिसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। मेरा अगला टारगेट KKR को सबसे सफल IPL टीम बनाने का है।'

गंभीर ने स्पोर्ट्स कीड़ा को दिए इंटरव्यू में कोहली से अपने संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते की सच्चाई लोगों की परसेप्शन से बहुत अलग है। लोगों को मेरे और विराट के रिश्ते के बारे में जानने की जरूरत नहीं है। हमारा रिलेशन पब्लिक को मसाला देने का नहीं है। 3 दिन पहले रविवार को KKR ने SRH को 8 विकेट से हराते हुए तीसरा IPL टाइटल जीता था।

हेड-अभिषेक की पारी, मयंक की बॉलिंग रहे गंभीर के फेवरेट मोमेंट
एक सवाल के जवाब में गंभीर ने मौजूदा सीजन में अपने फेवरेट मोमेंट्स भी बताए। उन्होंने हेड-शर्मा की साझेदारी, LSG के गेंदबाज मयंक यादव की बॉलिंग और RCB के कमबैक को पसंदीदा बताया।

फैमली के साथ वैकेशन प्लान कर रहे गंभीर
IPL जीतने के बाद गंभीर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी अपनी बेटियों और पत्नी के साथ छुट्टियां प्लान कर रहा हूं। ऐसे विकेशन से आप रिलैक्स हो जाते हैं, जहां आपको क्रिकेट के बारे में न सोचना पड़े। टूर्नामेंट जीतने के बाद यह सबसे अच्छी फीलिंग होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.