मेरी कहानी: अब लगता है ऑफिस के लिए कड़ी मेहनत मेरी सबसे बड़ी भूल थी

Updated on 01-03-2023 09:08 PM
नई दिल्ली: रोज की तरह दफ्तर के लिए भागा दौड़ी जारी थी। कंपनी में उछल-पुथल चल रही हैं, इसलिए काम का बोझ बढ़ा है। काम का लोड बढ गया है, डेडलाइन के भीतर टारगेट को पूरा करना है। सांस लेने तक की फुर्सत नहीं थी, लेकिन जैसे ही मैंने लैपटॉप खोलकर ऑफिस आईडी लॉगइन करना चाहा, Access Denied का मैसेज स्क्रीन पर आने लगा। थोड़ी हैरान हुई। छंटनी की खबरें तो पहले से गर्म थी ,डर तो लग ही रहा था, लेकिन हिम्मत बांधी, खुद को समझाने की कोशिश की। फिर से लैपटॉप खोला एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन दोबारा से वहीं मैसेज स्क्रीन पर... अब लगने लगा कि मेरा नंबर आ चुका है।

कड़ी मेहनत मेरी सबसे बड़ी भूल

दिमाग कह रहा था कि शायद अब दोबारा उस दफ्तर में जाना नहीं होगा, लेकिन दिल नहीं मान रहा था। माने भी कैसे, क्योंकि मैंने उस कंपनी को सालों दिए हैं। रातभर जागकर डेडलाइन पूरी की है। मेरी तो तस्वीर भी वायरल हो गई थी। काम के डेडलाइन को पूरा करने के लिए ऑफिस के दफ्तर में फर्श पर जो सोना पड़ा था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मैं तो बस अपना टास्क पूरा करना चाहती थी। काम करते-करते देर हो गई तो वहीं फर्श पर स्लीपिंग बैग डालकर सो गई। लोगों ने काम को लेकर ईमानदारी की तारीफ भी की। लेकिन आज उसका नतीजा देखकर आहत हूं। ऑफिस के काम के लिए मेरी जिम्मेदारी मेरी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। मैंने अपना खून-पसीना कंपनी को दिया, लेकिन सब बेकार। अब ट्विटर 2.0 से मुझे जाते हुए देख सबसे बुरा ये लग रहा है कि मेरी कड़ी मेहनत एक गलती थी… इतने शोर और बवाल के बीच बनने वाली टीम पर मुझे गर्व है।

ट्विटर के फर्श पर सोते हुए तस्वीर हुई थी वायरल

एस्थर क्रॉफर्ड ट्विटर पेमेंट्स की चीफ एग्जीक्यूटिव थीं। उनके पास बड़ी जिम्मेदारियां थीं। एस्थर के पास ट्विटर के पेड ब्लू टिक सब्स्क्रिप्शन सर्विस की जिम्मेदारी थी। वो स्क्रीन-शेयरिंग और वीडियो चैट ऐप स्क्वाड की भी सीईओ थीं। साल 2020 में ट्विटर में स्क्वाड का अधिग्रहित कर लिया था। एस्थर अब उन 200 कर्मचारियों में शामिल हो गई है, जिसे ट्विटर ने नौकरी से बाहर कर दिया है। आपको बता दें कि एस्थर की की एक तस्नीर साल 2022 में खूब वायरल हुई थी, जिसमें वोऑफिस के फर्श पर ही सोती नज़र आई थीं। गौरतलब है कि ट्विटर ने हाल ही में 200 लोगों की छंटनी कर दी है। केवल ट्विटर ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही है। गूगल, फेसबुक, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। हैरानी तो तब होती है, जब बिना किसी पूर्व जानकारी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.