यूट्यूब की पूर्व CEO के बेटे की रहस्यमयी मौत : यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला शव

Updated on 19-02-2024 01:21 PM

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

मार्को ट्रॉपर बेहोश हालात में हॉस्टल के कमरे में मिला था। साथी छात्रों ने यूनिवर्सिटी अथॉरिटी को सूचना दी थी। इसके बाद मेडिकल टीम कमरें में पहुंची थी। उसे बचाने की कोशिश की गई थी लेकिन कुछ देर बाद ही टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नानीं बोलीं- ड्रग्स ने ली जान
मार्को ट्रॉपर की नानीं एस्तेर वोयचीटस्की का मानना है कि मार्को की जान ड्रग्स ओवर डोज की वजह से गई है। उन्होंने कहा- मार्को ने कोई ड्रग लिया था। हम नहीं जानते की वो कौन-सा ड्रग था। उसी ने मेरे नाती की जान ली है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्को का पोस्टमार्टम किया गया है। उसकी टॉक्सोलॉजी रिपोर्ट आने में 30 दिन लगेंगे। इसमें साफ हो जाएगा कि मार्को के शरीर में ड्रग्स थी या नहीं।

फरवरी 2023 में सूसन ने यूट्यूब CEO पद छोड़ा था
सूसन डाऐन वोयचीटस्की ने फरवरी 2023 में यूट्यूब CEO पद से इस्तीफा दिया था। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। साथ ही अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए पद छोड़ रही हैं। वे साल 2014 में यूट्यूब की CEO बनी थीं।

भारतीय मूल के नील मोहन हैं यूट्यूब के CEO
सूसन के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया था। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.