सहकारी क्षेत्र के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह: चन्द्राकर

Updated on 19-07-2023 02:58 PM

रायपुर । नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) में 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि कोआपरेटिव्ह बैंकों तथा सहकारी सोसाइटी के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह होती है। उन्होंने अवगत कराया गया कि नवा रायपुर में अपेक्स बैंक द्वारा अत्याधुनिक नवीन ट्रेनिंग सेंटर खोली जाएगी।

चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप सहकारी बैंकों की अधिक से अधिक शाखाएं खोलने हेतु  नाबार्ड तथा आरबीआई स्तर पर समुचित पहल किये जाने पर जोर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की पहल पर सहकारी क्षेत्र में अमूल परिवर्तन हुआ है।

725 नवीन सोसाइटीज़ का गठन करते हुए कुल राशि 185 करोड़ गोदाम सह-कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 2058 सोसाइटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, कृषि आदान सामग्री का वितरण आदि कार्य किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में सोसाइटीज़ आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुई है।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सहकारी बैंकों की सतत मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सहकारिता की मजबूती के लिए हमें और अधिक कार्य करना है।

कृषि में ’स्केल आफ फाइनेंसिंग’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। सोसाइटियों में बिजनेश पोटेंशियल बहुत है। पैक्स के कार्य व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कृषि तथा गैर कृषि क्षेत्र में बड़ी सम्भावनाएं है। गुजरात तथा सूरत में कई पैक्स द्वारा मल्टी एक्टिविटी बिजनेस किया जा रहा, जिसे अपनाया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष  पंकज शर्मा द्वारा समितियो में माइक्रो एटीएम तथा नवीन टेक्नोलॉजी के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया।

नाबार्ड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में नाबार्ड महाप्रबंधक  सुरेन्द्र बाबु, नाबार्ड महाप्रबंधक  शीतांशु शेखर, नाबार्ड डीजीएम बी मिश्रा, नाबार्ड डीजीएम ध्रुब्राज सिंह, अपेक्स बैंक डीजीएम  भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक  अभिषेक तिवारी तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षगण-रायपुर  पंकज शर्मा, अम्बिकापुर  रामदेव राम, बिलासपुर प्रमोद नायक, राजनंदगाव  नवाज खान सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण -  रायपुर  प्रभात मिश्रा, दुर्ग  अपेक्षा व्यास, जगदलपुर एस के जोशी, अम्बिकापुर एस के वर्मा, राजनांदगांव सुधीर सोनी तथा बैंकों के संचालक मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.