नागा चैतन्य ने खरीदी 3.5 करोड़ की नई Porsche 911, काफिले में पहले से हैं Ferrari जैसी कई लग्जरी गाड़ियां
Updated on
21-05-2024 02:58 PM
लग्जरी जर्मन स्पोर्ट्स कार कंपनी Porsche चर्चा में हैं। बीते दिनों पुणे में एक नाबालिग रईसजादे ने तेज रफ्तार पोर्शे कार से बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। बहरहाल, इस बीच साउथ के सुपरस्टार और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने भी नई पोर्श कार खरीदी है। वह पहले से ही फेरारी से लेकर बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार के मालिक हैं। अब उनके काफिले में एक सिल्वर Porsche 911 GT3 RS भी जुड़ गई है। सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य की इस अपनी इस नई सवारी के साथ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं।