खतरनाक हालात में पढ़ाई कर रहे में नौनिहाल:स्कूल भवनों की छतों में दरारें

Updated on 29-07-2025 01:20 PM
राजनांदगांव, मानपुर नया जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी...। यहां की प्राइमरी स्कूलों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने 14.75 करोड़ रुपए का प्रपोजल राज्य सरकार को भेजा। मरम्मत के लिए अब तक फूटी कौड़ी नहीं मिली। हालत यह है कि कहीं कक्षाएं कचरा संग्रहण केंद्र में चल रही हैं तो कई स्कूल दुर्गा मंच पर संचालित हो रहे। सच्चाई यह भी है कि कुछ स्कूलों को झोपड़ी में संचालित करना पड़ रहा है।

कारण यह है कि नींव खोदी गई लेकिन स्कूल का निर्माण ही नहीं हो पाया। नए जिले में 27 प्राइमरी स्कूल, 5 मिडिल और 3-3 हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल की मरम्मत की जानी है, जबकि 23 स्कूल तो ऐसे भी हैं जो अति जर्जर हो चुके हैं। इनके लिए नवीन भवन बनाए जाने हैं। मरम्मत के लिए फाइल चल रही है और बच्चे खतरों के बीच पढ़ाई कर रहे हैं।

सरकार की लेटलतीफी ही है जिसकी वजह से समय पर स्वीकृति नहीं मिली और न ही राशि। इस वजह से रिस्क लेकर पढ़ाई करना मजबूरी हो गई है। हाल ही में इस संबंध में जनपद पंचायत के शिक्षा समिति के सभापति देवानंद कौशिक ने कलेक्टर और डीईओ को पत्र लिखा है। राजस्थान में हुई घटना का जिक्र करते हुए जल्द से जल्द मरम्मत की मांग उन्होंने की है।

38 स्कूलों की मरम्मत के लिए प्रपोजल भेजा है

फिलहाल जिले में 38 स्कूलों की मरम्मत की जानी है। इसके लिए 14 करोड़ 75 लाख रुपए की आवश्यकता है। राज्य शासन को इसका प्रपोजल भेजा गया है। हालांकि अब तक इसकी स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है। वैकल्पिक व्यवस्था कर पढ़ाई संचालित की जा रही है। एफआर कोसरिया, डीईओ, एमएमएसी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.