ग्रेटर नोएडा प्लॉट स्कीम के ड्रॉ में नहीं आया है नाम, 31 तक आ जाएगा पैसा, 25 से मिलेगा आवंटन लेटर

Updated on 20-10-2023 01:58 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम का ड्रॉ परिणाम जारी हो गया है। इस ड्रॉ में जिन लोगों का नाम नहीं आया है, उनका पैसा 31 अक्टूबर तक उनके अकाउंट में आ जाएगा। अथॉरिटी का कहना है कि शुक्रवार से पैसा लोगों के अकाउंट में आना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को यमुना अथॉरिटी ने संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और निर्देश दिए कि हर रोज जितने लोगों का पैसा उनके अकाउंट में बैंक भेजेगा उसकी रिपोर्ट रोजाना शाम को अथॉरिटी को भेजी जाएगी। इससे यहा पता चलता रहेगा कि पैसा वापस भेजने की प्रक्रिया बैंक कितनी सक्रियता से कर रहा है।

यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम में 1184 प्लॉटों के लिए एक लाख 30 हजार 899 लोग ड्रॉ में शामिल हुए थे। बुधवार को इनका ड्रॉ हुआ था। अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आज से लोगों के अकाउंट में पैसा वापस होना शुरू हो गया है। अब यह जल्द लोगों के खाते में पहुंच जाएगा। इससे उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। उन्हें अथॉरिटी का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

25 से मिलेगा प्लॉट का आवंटन लेटर

यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम के ड्रॉ में जिन लोगों का नाम आया है, उन्हें बुधवार 25 अक्टूबर से आवंटन लेटर मिलना शुरू हो जाएगा। आवंटन लेटर मिलने के 60 दिन के अंदर संबंधित प्लॉट का पूरा पेमेंट करना होगा। जो लोग 60 दिन में पेमेंट नहीं कर पाएंगे उनका प्लॉट निरस्त हो जाएगा। इस ड्रॉ में केवल उन लोगों को शामिल किया गया था जिन्होंने आवेदन करने के दौरान एकमुश्त पैसा देने का पेमेंट प्लान भरा था। किश्तों में पेमेंट देने का प्लान भरने वालों को ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.