कपूर फैमिली ने शार्टलिस्ट किया नाम:ऋषि कपूर के नाम से मिलता जुलता होगा न्यू बॉर्न बेबी का नाम

Updated on 16-11-2022 06:39 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल में ही एक बच्ची के पेरेंट बने हैं। हालांकि पब्लिक डोमेन में न्यू बॉर्न बेबी के फेस को अब तक रिवील नहीं किया है। फैंस ये चाहते हैं कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी के फेस के साथ साथ उसका नाम भी सबको इंटरड्यूज कराएं। अब कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया अपनी बेटी के नाम को उसके दादा और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम से रखने की प्लानिंग कर रहे हैं।
ऋषि कपूर के नाम से मिलता जुलता होगा बेबी का नाम

मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया अपनी बेटी के नाम को ऋषि कपूर के नाम से मिलता जुलता रखने की तैयारी कर रहे हैं। ये आइडिया दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की वाइफ और रणबीर की मां नीतू कपूर को भी पसंद आया है और इस मोमेंट पर वो काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गई थी। नीतू अब अपनी पोती के नाम को दुनिया के सामने रिवील करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

फैमिली ने एक नाम शार्टलिस्ट कर लिया है

बेटी के आगमन से पूरे कपूर और भट्ट खानदान में खुशियों की लहर दौड़ आई है। सोर्सेज की मानें तो कपूर और भट्ट फैमिली ने एक नाम शार्टलिस्ट कर लिया है और जल्द ही वे इससे पर्दा उठाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया अपनी बेटी के नाम को अपने नाम से मिला कर रखने के चलन के बिल्कुल सपोर्ट में नहीं हैं।

मां बनने के बाद पहली दिखी आलिया

आलिया ने 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही आलिया लोगों की नजरों से दूर हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया अपने हाथ में एक ऑरेंज कलर का कप पकड़ी हुईं हैं जिसपर मम्मा लिखा हुआ है। हालांकि आलिया ने अपने फेस को पूरा ब्लर कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.