सिर्फ नगर निगम की वोटर लिस्ट में जुड़ते रहेंगे नाम:एसआईआर सर्वे होने तक मतदाता सूची में नए नाम न जुड़ेंगे, न हटेंगे

Updated on 14-10-2025 11:59 AM

प्रदेशभर में मतदाता सूची में अब नए मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े जाएंगे। पुराने मतदाताओं के नाम भी जांच पूरी होने तक नहीं हटाए जाएंगे। यह फैसला स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सर्वे के चलते लिया गया है। मतदाता सूची के सत्यापन और उसे अपडेट करने के लिए किया जा रहा सर्वे पूरा होने के बाद ही अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। घर-घर जाकर ले रहे जानकारी- जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि कई बार शिकायतें आती थीं कि कुछ पात्र मतदाताओं के नाम सूची में नहीं जुड़ते और कई मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम अब भी बने रहते हैं।

सर्वे में घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी और उसका मिलान बूथ स्तर पर उपलब्ध रिकॉर्ड से करेंगे। नगर निगम क्षेत्र की वोटर लिस्ट पर लागू नहीं- नगर निगम क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी। यानी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ा या सुधार करवाया जा सकेगा। लेकिन विधानसभा या लोकसभा से जुड़ी मुख्य मतदाता सूची में बदलाव नहीं होगा।

सर्वे में 2 महीने लगेंगे

अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर सर्वे पूरा होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। उसके बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले दोबारा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया कराई जाएगी। सर्वे के पूरा होने के बाद ही नई और संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.