एक नहीं सभी विषयों की पढ़ाई छत्तीसगढ़ी में हो नंदकिशोर शुक्ल

Updated on 28-08-2023 02:59 PM

रायपुर । मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच अउ एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ी जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई। मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल की अगुवाई में पदयात्रा की शुरुआत महामाया मंदिर पुरानी बस्ती से हुई।

वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी के परिवारवालों ने पदयात्रियों की आरती उतार और तिलक लगाकर स्वागत किया। पदयात्रा का पहला पड़ाव दूधाधारी मठ रहा।  जहां महंत रामसुंदर दास से पदयात्रियों ने मुलाकात की। कुछ देर चर्चा और महंत से आशीर्वाद के बाद पदयात्री आगे के लिए रवाना हुए। इस दौरान कुछ दूर इस यात्रा में महंत रामसुंदर दास भी शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य बताते हुए नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी आधिकारिक रूप से राज्य की राजभाषा है। सरगुजा से बस्तर तक छत्तीसगढ़ी राज्यवासियों के लिए संपर्क भाषा है। राज्य में छत्तीसगढ़ी के बाद 4 प्रमुख भाषा है गोंडी, हल्बी, सरगुजी और कुँड़ुख़।  हमारी मांग है कि पहली से पाँचवीं तक पढ़ाई अनिवार्य रूप से छतीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ अन्य मातृभाषा में पूर्ण माध्यम के साथ हो। अभी केवल एक विषय के रूप में पढ़ाने की बात सरकार ने कही है। एक विषय नहीं सभी विषयों की पढ़ाई मातृभाषाओं में होनी चाहिए। जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती हम जन-जागरण अभियान चलाते रहेंगे. सरकार को छत्तीसगढ़ी स्कूल खोलने की घोषणा करनी चाहिए।

हमारा पूर्ण समर्थन है - महंत रामसुंदर दास
महंत रामसुंदर दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ी हमारी माई भाषा है। यह राज्य की जन-जन की भाषा है। सरकार की ओर से महतारी भाषा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा। लेकिन जो मांग आप लोगों की ओर से आई है वह जायज है। मैं इसका पूर्ण समर्थन करता हूँ। मैं अपनी ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष आपकी मांग को अवश्य रखूंगा।

पदयात्रा में वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी, मनोज सिंह बघेल, समरेंद्र शर्मा, डॉ. वैभव बेमेतरिहा सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार और कलाकरों में लोक गायिका जोशी बहनें, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, जबकि एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की ओर से ऋतुराज, संजीव और हितेश प्रमुख से शामिल हुए।

पदयात्रा का समापन आजाद चौक, जय स्तम्भ चौक होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.