नारायणपुर : केविके में 6 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण संपन्न
Updated on
25-03-2023 10:39 PM
कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) के ग्रामीण युवाओं हेतु कौशल प्रशिक्षण (एसटीआरवाय) योजनान्तर्गत मशरूम उत्पादन तकनीक पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन निदेशालय विस्तार सेवा इंगाँकृविवि रायपुर व कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20 से 25 मार्च तक चला, जिसमें ग्रामीण युवक-युवतियों व महिलाओं को विभिन्न मौसमों में उगाये जाने वाले खाने वाले मशरूम की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें स्वयं के हाथों से जीवंत अभ्यास भी कराया गया। उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए मशरूम बीज उत्पादन की विधि भी सिखाई गई। इस प्रशिक्षण में बतौर एक्सपर्ट नारायणपुर के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ उपेन्द्र नाग ने भी पैरा मशरूम समेत अन्य खाने वाले मशरूम की खेती कीट-रोग प्रबंधन विपणन व प्रसंस्करण की बारीकियाँ बताई एवं साथ ही जंगलों में पाये जाने वाले ज़हरीले मशरूमों का पहचान कराया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मैनेज एवं निदेशालय विस्तार सेवा इंगाँकृविवि रायपुर के वैज्ञानिकों के ऑनलाइन उपस्थिति में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ दिब्येंदु दास के कर कमलों से सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के सफल संचालन में आँचल नाग मनीष वर्मा एवं उत्तम दीवान सहित सभी कर्मचारियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रशिक्षण में कोचवाही व डूमरतराई गोठान में कार्यरत समूह की महिलाओं के अलावा पालकी,बिंजली व सुलेंगा के कुल 28 ईच्छुक कृषक शामिल हुए।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…