नारायणपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाः सामूहिक विवाह में 203 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

Updated on 25-03-2023 10:21 PM

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आज 203 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर नये जीवन की शुरूआत की। नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा श्रीमती मालती नुरेटी, अध्यक्ष अबुझमाड़ विकास अभिकरण श्रीमती कमली लेकाम, कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह ज़िला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित गया था। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने सामूहिक विवाह में शामिल नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इस योजना के तहत् आज 203 जोड़ों का विवाह संपन्न हो रहा है, जो बहुत ही हर्श की बात है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। इसके साथ ही उन्होने जिला प्रशासन को इस व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई भी दी।
कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी अपने आर्शीवचन में कहा कि राज्य शासन नेे प्रदेश के ऐसे गरीब माता-पिता जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, कि वे अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। ऐसे माता-पिता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने भी नव दंपत्तियों को उनके भावी जीवन के प्रति शुभकामना देते हुए कहा कि चुंकि वे जीवन के नये चरण में प्रवेश कर रहे है, इसी प्रकार वें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठायें। इसके पूर्व कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रर्वे ने सामूहिक विवाह आयोजन के लिए की गयी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नव विवाहित युगलों को योजनांतर्गत निर्धारित राशि की घरेलू सामग्री और 1000 हजार रूपये उनके बैंक खातों में जमा की गई। कार्यक्रम मंे विवाह विधि-विधान से संपन्न होने पर नव वर-वधू व उनके परिजनो ने भी मुख्यमंत्री श्री बघेल, जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.