नारायणपुर : जल संसाधन विभाग के कार्याे का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Updated on
18-03-2023 11:11 PM
कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज जल संसाधन संभाग द्वारा संपादित मनरेगा/अभिशरण मद से कराए गये कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा कराए गये नहर मरम्मत एवं अन्य कार्यो से किसानो के खेतो तक पानी पहुंचना आसान हो गया है। आज निरीक्षण के दौरान उन्होने चेचन पारा स्टॉप कम काजवे मरम्मत कार्य (9 गेट) तेलसी माइनर का सीसी लाईन कार्य (आरडी0 से 800 मीटर तक) एवं बिंजली जलाशय से आरडी 600 मीटर के दायें कुलापे से वाटर कोर्श (काडा नाली) कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित पुराने नहरों के जिर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के कार्यो के और प्रस्ताव भेजने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि नहरों की लाइनिंग होने पानी की बचत होती है एवं पानी तेजी से नहर कें अंतिम छोर के कमांड तक पहुंचता है। उन्होने कृषकों को सिचांई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई काडा नालियों के भी प्रस्ताव देने को कहा। उन्होने कहा कि जिले के किसान जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किये गये नहर नालियों से उपलब्ध जल का उपयोग गर्मी के मौसम में धान के स्थान पर अन्य दूसरी फसलों को उगाने मे ंकरें। इससे पानी की बचत भी होगी और पर्याप्त मात्रा में अन्य दूसरी प्रकार की फसलों का उत्पादन भी होगा। इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी ने बताया कि मनरेगा मद के तहत् जल संसाधन विभाग द्वारा 9 चेक डेम निर्माण कार्य का प्रस्ताव एवं नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत 10 स्टॉप डेम के मरम्मत के कार्यो के प्रस्ताव जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के प्राथमिकता वाली योजना नरवा के तहत् जिले में पहले से निर्मित स्टॉप डेमों में मरम्मत कार्य एवं कड़ी सटर के स्थान पर गेट लगाने के कार्यो को प्रस्तावित करने के लिए भी निर्देश दिये गये है। इससे गर्मी के मौसम मे ंपर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा एवं इस पानी से रबी की फसल किसानों द्वारा ली जा सकेंगी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…