कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में समय सीमा की बैठक लेकर समय सीमा के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा के प्रकरणों का समय पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले के नारायणपुर के ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सघन अभियान के रूप में चल रहे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में पूरा करें। जिन गांव एवं वार्डो में हितग्राही अधिक संख्या में हैं वहां पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर रख कर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य पूरा करें। इसके अलावा उन्होने ओरछा में भी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किये जाने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने अमृत सरोवर योजनांनतर्गत बनने वाले नवीन तालाबों एवं जीर्णोद्धार होने वाले तालाबों के कार्यो की भी समीक्षा कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने कहा कि रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) के तहत् जिले के गौठानों में मल्टीएक्टिविटीज केन्द्रों की स्थापना भी की जा रही है। इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों की विशेष तौर पर महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। जिले में इसके लिए रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) की स्थापना की जा रही है और आगामी 25 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इसका वर्चुवल शुभारंभ करेंगे। बताया गया कि छोटेडोंगर स्थित रीपा में दोना पत्तल प्रसंस्करण, औषधि उत्पादन, कोदो-कुटकी प्रसंस्करण, इमली प्रसंस्करण और फूलझाडू निर्माण किया जाएगा। इसी तरह एड़का गौठान में माटीकला-काष्टकला, मछलीपालन, देशी मुर्गी पालन, और टसर कोसा धागाकरण और नेतानार में देशी मुर्गीपालन, बकरीपालन, सब्जी उत्पादन, कुक्कुट आहार उत्पादन, दाल, मिनरल वाटर पैकिंग और ओरछा में कुरकुरे, झाड़ू निर्माण, सहित अन्य गतिविधियां भी संपन्न कराई जाएगी। इनके सभी कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये। समय सीमा की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रविकांत धु्रर्वे ने बताया कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हाई स्कूल खेल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत् 250 जोड़ों का विवाह किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जो भी ईच्छुक एवं पात्र हितग्राही हैं वेे जिला परियोजना कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर 23 मार्च तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी प्रकार की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांनतर्गत प्रदाय की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता सही हो और जिस समुदाय का जोड़ा हो उसका विवाह उसी के रीति-रिवाज से होना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति एवं चलित शौचालय की व्यवस्था करने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायणपुर को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन के निर्माण के प्रगति के समीक्षा के साथ इसे मई माह तक पूरा करने को कहा। वहीं उन्होने मसाहती कृषकों के सर्वेक्षण, उनके केसीसी, राजस्व के प्रकरण, आधार संकलन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत् पंजीयन, पशुधन, धान उठाव, हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण, कोषालय सहित अन्य विभागों के गतिविधियों एवं लंबित प्रकरणों की बारी बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम ओरछा श्री प्रदीप वैद्य, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित गर्ग, श्री रामसिंग सोरी, उप संचालक कृषि श्री बीएस बघेल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय चौधरी, पशुधन विभाग के अधिकारी श्री डॉ. आरके पडोती, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रविकांत ध्रुवे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…