नारायणपुर: क्रियात्मक अनुसंधान एवं दीक्षा एप कार्यशाला विषय पर शिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण

Updated on 03-03-2023 09:39 PM
प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान, नारायणपुर ने बताया कि विगत दिनों संस्थान में तीन दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान एवं दीक्षा एप प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के दोनों विकासखण्डों के विभिन्न विद्यालयों के कुल 69 शिक्षकों ने सहभागिता दी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में डाइट प्राचार्य अकादमिक सदस्य एवं प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र में अकादमिक सदस्यों द्वारा अनुसंधान एवं क्रियात्मक अनुसंधान के अर्थ परिभाषा, उद्देश्य, सोपान, लाभ समस्या का चयन एवं प्रविधि की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रदान की गई। उन्होने बताया कि द्वितीय दिवस में समस्त प्रशिक्षु शिक्षकों को अलग-अलग 7 समुह में बाटकर प्रयोग हेतु एक-एक समस्या का चयन कर क्रियात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तुतिकरण के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें प्रशिक्षु शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रस्तुति दी।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में डिजिटल शिक्षा के अंतर्गत सुघ्घर पढ़वईया एवं एनआईसीएलईआर एप की विस्तृत जानकारी एवं दीक्षा एप की जानकारी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण सत्र का समापन प्राचार्य श्री जी.आर. मण्डावी एवं अकादमिक सदस्य श्री मनोज कुमार रनघाटी, श्री गिरीश कुमार भास्कर श्री संजीव मण्डल, श्रीमती निधी दीपक श्री एन.पी. साहु श्री दिनेश सिंह चौहान एवं प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.