नारायणपुर : ब्लड कैंसर से जुझ रहे ’’ओम’’ को मिला जीवन दान

Updated on 18-04-2023 10:00 PM
सब जानते हैं कि कैंसर जैसी घातक बीमारियांें का उपचार बेहद खर्चीला होता है, इस लिहाज से यह किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए कठिन आर्थिक चुनौती बन जाती है। इस क्रम में मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी श्री आसनो पटेल का 8 वर्षीय पुत्र ओम कुमार पटेल घातक ब्लड कैंसर की बीमारी की चपेट में था। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले आसनो कुमार पटेल स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्त हैं, जबकि उसकी पत्नि ग्राम गढ़बेंगाल के छात्रावास मे रसोईया के पद पर हैं। ऐसे में अपने बच्चे के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलना इस परिवार के लिए एक दूःस्वप्न से कम नही था। निम्न आय और परिवार की साधारण स्थिति सभी कुछ आसनो पटेल की विरूद्ध थी। ऐसी विकट परिस्थिति में आसनो द्वारा ईलाज कराने हेतु प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था। 
उपचार की प्रक्रिया के प्रारंभ में ब्लड कैंसर के ईलाज हेतु चिकित्सक के द्वारा अनुमानित राशि 2500000.00 रूपये (पच्चीस लाख रूपये मात्र) का प्राक्कलन प्रदाय किया गया, चुंकि श्री आसनो पटेल के पास प्राथमिकता क्रम का राशनकार्ड उपलब्ध है, परंतु कैंसर का ईलाज कराने हेतु पर्याप्त व्यय आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत किया जाना संभव नहीं था। इसके लिए पटेल ने बच्चे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ईलाज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत स्वीकृत पैकेज राशि से बालक ओम पटेल का उपचार बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में किया जा रहा है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियो जूझ रहे मरीजों एवं उनके परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। विशेष तौर पर ऐसे परिवार जो इस खतरनाक बीमारी के उपचार के व्यय का वहन करने में असमर्थ हैं। ऐसे में आसनों पटेल और उनकी पत्नि ने अपने बच्चे के उपचार के लिए शासन द्वारा दी जा रही मदद का आभार जताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.