नारायणपुर : 10 मई से 10 जून तक आयोजित होगा समर कैंप
Updated on
18-03-2023 11:13 PM
कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज नारायणपुर में स्थित शासकीय कन्या शिक्षा आवासीय परिसर गरांजी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने इस शिक्षा परिसर में आगामी 10 मई से 10 जून तक चलने वाले समर कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस संबंध में उन्होने परिसर स्थित भवन के सभी फ्लोर पर बच्चों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समुचित व्यवस्था करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा, कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने कहा कि समर कैंप के दौरान बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश आयोजित होने वाले इस समर कैंप में जिले विभिन्न विद्यालयों 8वीं कक्षा के टापर एक छात्र एवं एक छात्रा को शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उनके लिए इस समर कैंप में शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अलग अलग गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इस समर कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राओं को गणित विज्ञान एवं अंग्रेजी को अत्यंत सरल और सहज तरीके से सिखाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को उनके अभिरूचि के अनुरूप पंेटिंग, नृत्य सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी। यह समर कैंप प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित होगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसन्त एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने छात्राओं से बातचीत भी की। छात्राओं ने अपनी अभिरूचि और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से उन्हे अवगत कराया। छात्राओं की मांग पर खेल मैदान बनाने के निर्देश दिये गये। इस परिसर में तैयार किये जा रहे जिला ग्रंथालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होने इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यहां विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त संख्या में पुस्तके भी रखी जाएंगी। बताया गया कि यह लाईब्रेरी वाईफाई सहित अन्य सभी सुविधाओं से युक्त रहेगी और 24सौं घंटे खुले रहेंगी। आमजन भी इस गं्रथालय का उपयोग कर सकेंगे। क्रीडा परिसर स्थित नारायणपुर ग्रंथालय का भी उन्होने निरीक्षण किया और इसकी आवश्यक व्यवस्थाओ को पूरा करने के निर्देश दिये। बताया गया कि यह ग्रंथालय सुबह 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक खुला रहता है। कलेक्टर ने यहां के कुछ छात्रांे द्वारा इसके समय में बदलाव लाने की मांग पर भी विचार करते हुए भविष्य में इसे और अधिक समय तक खुला रखने की बात कही।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…