नारायणपुर : अमृत सरोवर योजना के तहत् चल रहे तालाब निर्माण एवं जीर्णोधार कार्याे का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निरीक्षण
Updated on
13-03-2023 11:48 PM
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले मे विभिन्न ग्राम पंचायतों मे दौरा कर अमृत सरोवर योजना के तहत् स्वीकृत तालाबों का निर्माण एवं जीर्णोधार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने अमृत सरोवर निर्माण कार्य में अधिक से अधिक संख्या में लेबर सृजित करने के लिए संबंधित तकनीकी सहायक, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया है। साथ ही भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य जैसे देवगुड़ी एवं घोटूल, आंगनबाड़ी इत्यादि कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में जिन 78 तालाबों का निर्माण और जीर्णाेधार किया जाना है उनमें विकासखण्ड नारायणपुर में 12 नये तालाब एवं 46 पुराने तालाबों का जीर्णाेधार किया जा रहा है। वही ओरछा विकासखण्ड में 15 नवीन तालाब एवं 5 पुराने तालाबों का जीर्णाेधार कराकर प्राकृतिक जल का संचय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये व्यापाक कार्ययोजनाा के तहत् तेजी से काम चल रहा है। इसके तहत होने वाले इस योजना के कार्यों का मूल उद्देश्य देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण एवं विकास होना है। प्रत्येक अमृत सरोवर में कम से कम एक एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा जिसमें प्राकृतिक जल का संचय किया जायेगा और इसका वृक्षारोपण से लेकर विभिन्न कार्यों में जल का उपयोग किया जायेगा। नारायणपुर जिले में 78 तालाबों का निर्माण एवं जीर्णाेधार का कार्य मनरेगा के तहत 14 करोड़ 24 लाख 91 हजार रूपये की राशि से पूरा किया जावेगा। इसका कार्य प्रगति पर है, और इसे अभियान के रूप मे चलाकर 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…