नारायणपुर : 1 अप्रैल से जिले में लागू होगी बेरोजगारी भत्ता योजना
Updated on
31-03-2023 08:37 PM
राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा संपूण छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत् पारिवारिक आय (आवेदक के परिवार के समस्त स्रोतों से प्राप्त वार्शिक आय), परिवार (पति-पत्नि, 18 वर्श से कम आयु के आश्रित बच्चें) आय एवं निवास प्रमाण पत्र (जो तहसीलदा व उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो) को परिभाशित किया गया है। पात्रता अनुसार आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना, 1 अप्रैल को आवेदक की आयु 18 से 35 वर्श का होना, मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के अलावा राज्य के जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत होना (पंजीयन 1 अप्रैल से 2 वर्श पुराना होना अनिवार्य) तथा परिवार के वार्शिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक न होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही अपात्रता की शर्ते भी जारी की गई है। इसके अनुसार यदि किसी परिवार के एक से अधिक सदस्य बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्रता की शर्ताे को पूर्ण करते हैं तो परिवार के एक ही सदस्य को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जाएगा। ऐसी स्थिति में बेरोजगारी भत्ता उसी सदस्य को स्वीकृत होगा जिसकी उम्र अधिक हो। उम्र समान होने की स्थिति में रोजगार कार्यालय में पहले पंजीयन कराये गये सदस्य को बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र किया जाएगा। इसके अलावा आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी संस्था अथवा स्थानीय निकाय में चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप डी को छोड़कर अन्य किसी भी श्रेणी की नौकरी में होने पर अपात्र होंगे। साथ ही पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियो, राज्य मंत्रियों और संसद या विधानसभाओं के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगरनिगम के पूर्व एवं वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ता के लिए अपात्र होंगे। ऐसे पंेशन भोगी जो 10 हजार रूपये या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं या ऐसे परिवार जिन्होने पिछले असेसमेंट इयर मे आयकर भरा हो अथवा इंजिनियर, डाक्टर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट और पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत आर्किटेक्ट के परिवार के सदस्य भी बेरोजगार भत्ता के लिए अपात्र होंगे। इस संबंध में इच्छुक आवेदक बेरोजगारी भत्ता के लिएhttps://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspxमें ऑनलाइन आवेदन के साथ अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जाएंगे। जिला मुख्यालय में नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी 15 वार्डाे के लिए बेरोजगारी भत्ता हेतु पोर्टल में किये गये आवेदन व दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन हेतु प्रत्येक वार्ड के लिए एक समिति गठित की गई है, जो समय-समय पर निर्धारित तिथि व समयानुसार आवेदकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगी। दस्तावेजों के परीक्षण का कार्य 01 से 15 वार्डों हेतु कार्यालय नगरपालिका परिषद् नारायणपुर में होगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…