लड़खड़ाती आवाज़ में नरेंद्र ने बयां की शौर्य की दास्तान, सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

Updated on 07-03-2024 05:28 PM

रायपुर। वो 12 अक्टूबर 2017 का दिन था। राजौरी- पुंछ में हमारी टुकड़ी गश्त पर निकली थी। पूरा इलाका पहाड़ी है। घात लगाकर छिपे आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। भारी गोली-बारी होने लगी। हमने तुरन्त जवाबी कार्यवाही की। एक आतकंवादी को मार गिराया। मगर आईईडी ब्लास्ट में अपने साथियों को खोया भी। मेरे सिर पर गोली लगी थी। सिर का एक हिस्सा ही अलग हो गया था। आप देख रहे हैं अभी भी मेरा सिर एक तरफ से दबा हुआ है।

जब अपनी लड़खड़ाती आवाज़ में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से आए जवान नरेंद्र ने अपने शौर्य की दास्तां मुख्यमंत्री को सुनाई तो मुख्यमंत्री साय भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने जवान नरेंद्र से कहा कि आपको एक लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता देंगे। आपने देश के लिए अपने जान की बाजी लगा दी। वीर जवानों के पराक्रम से हम सब  सुरक्षित महसूस करते हैं। आपके शौर्य को नमन है। आपकी हरसंभव मदद करेंगे।

लगभग छह महीने कोमा में रहा, अब भी शरीर में हैं बारूद के कण
बुधवर देर रात राज्य अतिथि गृह पहुना में कोरिया जिले के ग्राम -गणेशपुर के रहने वाले और भारतीय थल सेना के जवान नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की । मुख्यमंत्री को नरेन्द्र ने बताया कि सिर में गोली लगने के बाद मुझे जम्मू कमांड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लगभग छह महीने तक मैं कोमा में रहा। होश आता जाता रहता था। याददाश्त चली गयी थी। हॉस्पिटल में मेरा परिवार एक हफ्ते तक रहा मगर मैं अपनी पत्नी तक को पहचान नहीं पाया। धीरे-धीरे हालत में सुधार हुआ। घटना के वक्त बारूद के कण शरीर के कई अंगों में घुस गए थे जो भी तक मेरे शरीर में हैं। सिर का आधा हिस्सा दब गया है। मेरी आवाज अब भी लड़खड़ाती है।

देशसेवा का ये जज़्बा सभी के लिए प्रेरक है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवान नरेंद्र के जज़्बे की खूब सराहना की । उन्होंने कहा कि आपका देशसेवा का ये जज़्बा सभी के लिए प्रेरक है। ये बहुत गर्व की बात है कि आप छत्तीसगढ़ से हैं। राज्य के युवाओं को आपसे प्रेरणा मिलेगी। इतने गम्भीर जख्मों के बावजूद आपने हिम्मत नहीं हारी। आपके परिवारजन भी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने आपके साथ इन तकलीफों को झेला है ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती आरती मरपच्ची सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.