टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट वापस नहीं लेंगे नरेन:​​​​​​​बोले-इंटरनेशनल क्रिकेट के दरवाजे अब बंद

Updated on 23-04-2024 01:43 PM

वेस्टइंडीज खिलाड़ी सुनील नरेन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपना रिटायरमेंट वापस नहीं लेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। उनका कहना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दरवाजे अब उनके लिए बंद हो गए है। वह ICC वर्ल्ड कप में उन खिलाड़ियों का समर्थन करेंगे जो पिछले कुछ समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। सुनील नरेन ने 2023 नवंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।

IPL के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
नरेन IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। इस सीजन उन्होंने IPL में कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए 7 मैचों में 176.54 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं उन्होंने 7 मैचों में 7.11 की इकोनॉमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।

वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से खेलने वाले खिलाड़ियों का करेंगे समर्थन
नरेन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे और स्वस्थ्य हैं। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि हाल ही में मेरे प्रदर्शन ने कई लोगों को सार्वजनिक रूप से मेरी रिटायरमेंट से बाहर आने और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने आगे लिखा- मैंने उस फैसले पर शांति बना ली है। हालांकि, मैं कभी निराश नहीं होना चाहता, लेकिन वह दरवाजे अब बंद हो गए हैं और मैं उन लोगों का समर्थन करूंगा जो जून में वेस्टइंडीज के लिए मैदान में उतरेंगे। जिन लोगों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और हमारे प्रशंसकों को यह दिखाने के लायक हैं कि वे एक और खिताब जीतने में सक्षम हैं। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।

वेस्टइंडीज कप्तान ने रिटायरमेंट वापस लेने का किया था अनुरोध
कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के कप्तान रोमैन पॉवेल ने कहा था कि हम नरेन से रिटायरमेंट वापस लेने का अनुरोध कर कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि टी-20 वर्ल्ड कप चुने जाने से पहले उनका मन बदल जाएगा। पॉवेल IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.