नसीम शाह के घर को गोलियों से भून दिया, अंदर ही था क्रिकेटर का परिवार, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Updated on 11-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। उनके घर पर गोलियां चली हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के जिस घर पर हमला हुआ है उसका नाम हुज्र है। यह घर उनका खैबर पख्तूनख्वा में है। जिस वक्त घर पर हमला हुआ उस वक्त नसीम का परिवार घर पर ही था। इस हमले में उनके घर का नुकसान भी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घर की खिड़की, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है।

घर में ही था परिवार

बता दें कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई है। परिवार के लोग सही सलामत हैं। लेकिन, ऐसे खुलेआम क्रिकेटर के घर पर गोली चल जाना काफी चौंकाने वाला है। इस हमले के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब नसीम शाह के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है।

हमले के वक्त घर पर नहीं थे नसीम शाह

जिस वक्त नसीम शाह के घर पर हमला हुआ, उस वक्त वह खुद घर पर नहीं थे। नसीम पाकिस्तान टीम के साथ रावलपिंडी में थे। बता दें कि नसीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जिसका आगाज 11 नवंबर से होने वाला है। इसके बाद नसीम शाह पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

नसीम शाह का करियर

22 साल के नसीम शाह ने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 32 वनडे और 32 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। शाह के नाम टेस्ट में 60, वनडे में 58 तो टी20 में 28 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.