नशा मुक्ति रथ का शुभारंभ, गाँव-गाँव में करेगा नशा मुक्ति के लिए प्रचार

Updated on 05-10-2024 11:50 AM

कोंडागांव, । 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलने वाली मद्य निषेध सप्ताह के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत "नशा मुक्ति रथ" को आज जिले के विकास नगर स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम से कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 


यह रथ जिले के सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों तक पहुँचकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूकता करेगा। यह अभियान समाज कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिले में नशामुक्ति केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में निःशुल्क भोजन, आवास, और चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। नशे की रोकथाम के लिए जिले में अब तक 100 भारत माता वाहिनी योजना समूहों का गठन किया गया है और 50 वालंटियर्स का चयन किया गया है, जो नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

 नशा मुक्ति रथ गाँव-गाँव जाकर नशे के दुष्प्रभाव और उसके रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी देगा, जिससे लोगों को इस समस्या से उबरने में सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर सुश्री लता उसेण्डी ने अपने संबोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया और लोगों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। साथ ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नशामुक्ति केंद्र की सेवाओं और नशे के दुष्प्रभाव की  जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।


इस अवसर पर दीपेश अरोरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, उप संचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं युवोदय की टीम उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.