रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में न बजेगा राष्ट्रगान, न फहरेगा तिरंगा, भारतीय पहलवानों के लिए शर्मनाक

Updated on 25-08-2023 01:52 PM
नई दिल्ली: विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को निलंबित कर दिया है। इसका मतलब है कि भारतीय पहलवान 16 सितंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय ध्वज तले नहीं खेल पाएंगे। उन्हें तटस्थ खिलाड़ी के रूप में उतरना होगा। हालांकि, एशियन गेम्स में ऐसा नहीं होगा। वहां पहलवान भारतीय झंडे के तले ही खेलेंगे क्योंकि एशियन गेम्स के लिए टीम इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन (IOA) भेजती है जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम भेजने की जिम्मेदारी फेडरेशन की होती है।

पहले मिली थी चेतावनी: इस साल जनवरी में पहलवानों द्वारा फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के कुछ दिन बाद ही फेडरेशन को भंग कर दिया गया था। इसके बाद आईओए ने कुश्ती का कामकाज देखने के लिए 27 अप्रैल को एडहॉक कमिटी का गठन किया और 45 दिनों के अंदर चुनाव कराने को कहा।

एक दिन बाद ही 28 अप्रैल को UWW ने चेतावनी दे दी कि अगर निर्धारित समय के भीतर चुनाव नहीं हुआ तो WFI को निलंबित कर दिया जाएगा। काफी इंतजार के बाद आखिरकार UWW ने बुधवार रात अपने फैसले से WFI को अवगत करा दिया।

ट्रायल्स पर असर नहीं: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन को निलंबित किए जाने के बावजूद वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कुश्ती टीम के सिलेक्शन ट्रायल्स आज और कल पटियाला में आयोजित होंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा गठित एडहॉक कमिटी के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने पीटीआई को बताया कि ट्रायल्स पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

चुनाव से ही समाधान
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के लिए अब तक कई तारीखें तय हुईं, लेकिन नतीजा अभी तक जीरो है। सबसे पहले सात मई को होने वाले चुनाव को खेल मंत्रालय ने रोका। फिर 11 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई। तब असम रेसलिंग फेडरेशन ने कुछ मुद्दे उठाते हुए गुवाहाटी हाई कोर्ट का रुख किया और चुनाव फिर रोक दिए गए। हालांकि, बाद में आंध्र रेसलिंग फेडरेशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव का रास्ता साफ कर दिया। फिर चुनाव की नई तारीख 12 अगस्त तय हुई। इस बार हरियाणा रेसलिंग फेडरेशन की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। नई कार्यकारिणी के गठन और भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन वापसी तक ऐसा आगे भी संभव है कि भारतीय पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड तो जीतें, लेकिन भारत का राष्ट्रगान ना बजे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.