नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप : टोक्यो ओलिंपिक के बाद पहली बार शामिल होंगे नीरज

Updated on 15-05-2024 01:50 PM

ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में चल रहे नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में बुधवार को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल में उतरेंगे। उनके साथ पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल कर चुके थ्रोअर किशोर जेना भी होंगे।

चोपड़ा 2021 टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। नीरज और जेना डायरेक्ट फाइनल में हिस्सा लेंगे। बुधवार को जेवलिन के फाइनल में मंगलवार को 75 मीटर से ज्यादा फेंकने वाले सभी थ्रोअर्स को मौका मिलेगा।

तेजिंदर पाल सिंह- और जेस्विन एल्ड्रिन ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन ने मंगलवार को अपने-अपने इवेंट में गोल्ड मेडल जीते, लेकिन दोनों ही पेरिस ओलिंपिक का क्वालिफाइंग मार्क नहीं छू सके।

शॉटपुट में तूर ने 20.38 मीटर के साथ गोल्ड जीता। पर वह पेरिस ओलिंपिक के क्वालिफाइंग मार्क 21.50 मीटर से पीछे रह गए। तूर का श्रेष्ठ थ्रो 21.77 मीटर का रहा है। मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह (18.93) ने सिल्वर और UP के आर्यन त्यागी (18.07) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

वहीं लॉन्ग जंप में एल्ड्रिन ने 7.99 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता। केरल के मोहम्मद अनीस ने 7.83 के साथ सिल्वर और मध्य प्रदेश के आदित्य कुमार सिंह ने 7.81 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

पोलवॉल्ट में रोजी मीना ने जीता गोल्ड
पोलवॉल्ट में रोजी मीना ने 4.05 मीटर के साथ गोल्ड जीता। रोसी 4.21 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चूक गईं, जो उन्होंने पिछले साल खुद बनाया था। तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवेन ने सिल्वर और केरल की मारिया जैसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.