पीएम मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड के मौके पर राष्ट्रीय सम्मेलन, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Updated on 26-04-2023 06:26 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' आगामी रविवार, 30 अप्रैल को अपने सौ एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर सरकार ने इस कार्यक्रम से निकले निचोड़, इसके जमीनी प्रभाव और समाज में आए बदलाव को रेखांकित करने की योजना बनाई है। इसके तहत सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रसार भारती के बैनर तले होने वाले इस सम्मेलन का उद्धाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबकि समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पूरे दिन चलने वाले सम्मेलन में मनोरंजन, फिल्म, खेल, समाज को कुछ देने वाली तमाम हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। इसमें 'मन की बात' पर आधारित दो किताबों का लोकार्पण होगा। साथ ही, एक सिक्का और टिकट भी जारी किया जाएगा। 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी।

सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने ये जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी हर महीने देश के लोगों को 'मन की बात' बताते हैं। इस दौरान वो समाज में कुछ रचनात्मक या नया करने वाले लोगों और संस्थाओं का जिक्र करते हैं। अभी तक पीएम ने 500 व्यक्तियों और 250 संस्थाओं का जिक्र किया है। इनमें से 105 लोगों को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा है। चंद्रा ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ दो किताबों का लोकार्पण करेंगे। पहली पुस्तक पिछले 99 एपिसोड में शामिल कुछ अहम व्यक्तित्वों और उनके कामों पर आधारित होगी। दूसरी किताब कॉफी टेबल बुक के तौर पर समाज में कुछ नया एवं रचनात्मक करने वाले लोगों की सक्सेस स्टोरीज और मन की बात के जमीन पर पड़े असर पर आधारित होगी। वहीं, समापन समारोह के दौरान गृह मंत्री शाह 100 रुपये के स्मारक सिक्के और एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।

इस मौके पर 105 ऐसे लोगों को बुलाया गया है, जिनके काम और उपलब्धियों का जिक्र पीएम मोदी ने समय-समय अपने संवाद कार्यक्रम में किया। ये सभी लोग अगले तीन दिनों तक सरकारी मेहमान के तौर पर दिल्ली में रहेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा, इन सभी को दिल्ली के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों जैसे पीएम संग्रहालय, गांधी स्मृति, कर्तव्य पथ, वॉर मेमोरियल, लाल किले आदि को दिखाया जाएगा। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी का कहना है कि फिलहाल पीएम का यह कार्यक्रम अंग्रेजी के अलावा 23 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों सहित 12 विदेशी भाषाओं में पेश किया जाता है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न थीमों पर अलग-अलग सत्र रखे गए हैं। इनमें नारी शक्ति, विरासत का उत्थान, मन संवाद से आत्मनिर्भरता और आह्वान से जन आंदोलन जैसे विषय रखे गए हैं। इनमें बॉलिवुड से जुड़े आमिर खान, रवीना टंडन, साउथ की एक्ट्रेस शोभना, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार और पर्यावरणविद् रिकी केज, दीपा मलिक, निखत जरीन सहित पर्यावरण, समाज सेवा, उद्यमिता, मेडिकल सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भाग लेंगी।

जिन व्यक्तियों और संस्थाओं का जिक्र किया गया है, वे लोग अपने अपने-राज्यों के राजभवन में मेहमान बनकर इस एपिसोड को सुनेंगे। वहीं सरकार ने दुनिया के तमाम देशों में बने अपने दूतावासों और मिशन के जरिए भी इसे प्रसारित करने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर आने वाले मेहमानों और अन्य हस्तियों को सम्मानित करने के लिए फूल या गुलदस्ते की बजाय उन्हें मन की बात कार्यक्रम में जिक्र आने वाले शिल्पियों और कलाकारों के हाथ से बने उत्पादों से सम्मानित किया जाएगा। मसलन, आंध्र प्रदेश के लड़की के बने खिलौनों, गोवा की कावी पेंटिंग, ओड़िशा की सॉफ्ट स्टोन पर बनी पट्टचित्र कला और केले के तने के रेशे से बने उत्पादों से मेहमानों को सम्मानित किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.