राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस : नीलांचल बाल गृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Updated on 25-12-2024 01:26 PM

रायगढ़। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जितेन्द्र कुमार जैन, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा अंकिता मुदलियार न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के नेतृत्व में नीलांचल बाल गृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रायगढ़ नीलांचल बाल गृह में निरूद्ध बालकों को उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के बारे में जानकारी दिया गया।

अंकिता मुदलियार न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के द्वारा नीलांचल बाल गृह में निरूद्ध बालकों राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से जुड़े पहलू पर चर्चा करते हुए बताया कि यह कानून उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार प्रथाओं, धोखाधड़ी और शोषण से बचाने और उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लागू हुआ था। इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में बताना और उनके सरंक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना है, यह उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उक्त शिविर में पूजा शर्मा (असिस्टेंट) चीफ  लीगल एड डिफेंस कौसिंल रायगढ़ के द्वारा निलांचल बाल गृह में निरूद्ध बालकों को बताया गया कि उपभोक्ता कोई भी उत्पाद चुन सकता है और उसे कीमत पर बातचीत करने का पूरा अधिकार है। एक उपभोक्ता उचित रूप से स्वस्थ पर्यावरण की मांग कर सकता है उपभोक्ता वस्तुत: कहीं से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई की मांग कर सकते हैं। आयोजित इस शिविर में नीलांचल बाल गृह रायगढ़ के अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में श्ंाकर निषाद, निलांचल बाल गृह के स्टॉप, एवं पैरालिगल वालिंटियर उपस्थित रहे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.