लोफंदी में मनाया गया राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस

Updated on 08-08-2025 02:29 PM

बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम लोफंदी में 11वां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति मर्यादित लोफन्दी में किया गया। समारोह में जिले के हाथकरघा वस्त्र उत्पादन में सम्मिलित बुनकर समिति के अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं बुनकर शामिल हुए। इस खास अवसर पर 90 साल की उम्र में भी सक्रिय होकर बुनकरी का काम करने वाले  पदुमलाल पिता मनिराम देवांगन का सम्मान किया गया। इसके अलावा 70 वर्ष से ज्यादा आयु वाले सभी बुनकरों का हाथकरघा विभाग की ओर से अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर उपस्थिति सभी बुनकर सदस्यों को एक-एक पौधा भेट किये गये तथा ग्राम-लोफन्दी में वृक्षारोपण कर उन्हे संरक्षित करने का संकल्प बुनकरों के द्वारा लिया गया है।

ग्रामोद्योग विभाग, संचालनालय हाथकरघा रायपुर द्वारा सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति में आहता निर्माण हेतु समग्र हाथकरघा विकास योजनान्तर्गत राशि रूपये 10 लाख की स्वीकृति दी गयी। उक्त राशि से समिति में अहाता निर्माण किये जाने हेतु भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित  डोमूदास धकाते उपंसचालक जिला हाथकरघा कार्यालय बिलासपुर द्वारा हाथकरघा बुनकरों के विकास हेतु संचालित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। राज्य शासन की महत्वकांक्षी शासकीय वस्त्र प्रदाय योजनार्न्तगत प्राप्त वस्त्र उत्पादन लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु सम्मुचित मार्गदर्शन बुनकरों को किया गया। कार्यक्रम में ग्राम-लोफन्दी के सरपंच  अयोध्या प्रसाद देवांगन, सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष बजरंग देवांगन एवं जिले की अन्य बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष/प्रतिनिधि तथा ग्राम-लोफन्दी के सैकड़ों बुनकर उपस्थित रहे है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 7 अगस्त को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस घोषित किये जाने के फलस्वरूप प्रथम राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस चैन्नई में इसी दिन आयोजित किया गया था। हाथकरघा की बुनाई हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बुनकरों द्वारा हाथकरघा पर निर्मित वस्त्र बुनाई कला देश की पहचान को विश्वभर में प्रसिद्ध बनाया है। हाथकरघा क्षेत्र में अपनी अद्वितीय बुनाई कला और कौशल का प्रदर्शन किया है और भारतीय हाथकरघा को वैश्विक पहचान दिलाई है। हाथकरघा बुनकरों की धरोहर और संस्कृति को धागों के माध्यम से संजोने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी शिल्पकारों एवं बुनकरों को यह राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस समर्पित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.