युवक की आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट

Updated on 02-12-2022 08:54 PM
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गुरुवार को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने पिता की एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर की गई पिटाई से आहत था। आयोग ने कहा कि यह घटना ‘मृतक के जीवन और सम्मान के अधिकार का उल्लंघन’ है।

बिलासपुर जिले में 23-वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि पुलिस की अपने पिता की पिटाई से वह अपमानित महसूस करने लगा था।

एनएचआरसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बेटे ने अपने पिता को एक पुलिस द्वारा पिटते हुए देखा तो अपमानित महसूस किया और (बाद में) शर्मिंदगी से आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी के स्पष्ट असंवेदनशील और अमानवीय रवैये के कारण एक अनमोल मानव जीवन समाप्त हो गया।

बयान में कहा गया है कि आयोग ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करके चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ की गयी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को दी गयी राहत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई हो।

आयोग ने छत्तीसगढ़ के लिए अपने विशेष दूत उमेश कुमार शर्मा को बिलासपुर जिले के संबंधित पुलिस स्टेशन का दौरा करने और पुलिसकर्मी के दोष का पता लगाने के लिए भी कहा है।

एनएचआरसी के अनुसार, मृतक की मोटरसाइकिल महिलाओं के एक समूह से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और इस संदर्भ में पुलिस उसके घर पहुंची थी।

बयान के अनुसार, युवक के घर पर न मिलने के उपरांत पुलिस उसके पिता को थाने ले गई, जिसकी जानकारी पाकर युवक थाने पहुंचा और वहां पाया कि उसके पिता को पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में पीटा जा रहा है।

एनएचआरसी के अनुसार, बाद में पुलिस ने युवक और उसके पिता को छोड़ दिया। अगले दिन कथित तौर पर इस घटना से परेशान युवक ने अपना घर छोड़ दिया और चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.