नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना बना रहा है रिकार्ड, AUM पहुंचा इतने पर

Updated on 10-10-2025 04:57 PM
नई दिल्लीसरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को आजीवन पेंशन उपलब्ध कराने के लिए साल 2004 में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की शुरुआत की गई थी। उसके बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन उपलब्ध कराने के लिए साल 2010-11 में स्वावलंबन योजना की शुरुआत की गई थी। इसे ही साल 2025 में अटल पेंशन योजना (APY) के नाम से रीलॉन्च किया गया। इन दोनों योजना का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 16 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को दी है। इन दोनों प्रमुख पेंशन योजनाओं के ग्राहकों की संख्या भी 9 करोड़ से अधिक हो गई है।

पेंशन यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव

वित्त मंत्रालय का कहना है "भारत की पेंशन यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि ग्राहकों की संख्या 9 करोड़ से अधिक हो गई है।" उल्लेखनीय है कि पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS को और मजबूत बनाने और पेंशन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कई खास कदम उठाए हैं। इनमें से एक है मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF), जो 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होगा। इससे लोगों को निवेश के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

गिग वर्कस भी एनपीएस से कवर्ड होंगे

मंत्रालय ने आगे बताया, "इसके अलावा, NPS प्लेटफॉर्म वर्कर्स मॉडल भी लाया गया है, जो गिग वर्कर्स (जैसे डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर) को कवर करेगा। साथ ही, NPS में बड़े बदलावों के लिए एक कंसल्टेशन पेपर भी जारी किया गया है। इसमें रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली रकम को बढ़ाने के लिए किश्तों में भुगतान और लचीले एन्युटी (पेंशन) विकल्प शामिल करने का प्रस्ताव है।" इसके अलावा, किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) के कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों और अन्य असंगठित क्षेत्र के लोगों तक पेंशन का दायरा बढ़ाने के लिए खास अभियान चलाए जा रहे हैं।

पीएफआरडीए का विशेष ध्यान

यह दिखाता है कि PFRDA लोगों को जोड़ने, योजनाओं में लचीलापन लाने और लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने पर लगातार ध्यान दे रहा है। सरकार ने कहा है कि इस उपलब्धि के साथ, PFRDA सभी भारतीयों के लिए बुढ़ापे में आय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।

नाबालिगों का भी खुल रहा है एनपीएस खाता

अब नाबालिगों का भी एनपीएस खाता खुलने लगा है। इनके लिए विशेष तौर पर एनपीएस वात्सल्य की शुरुआत की गई है। यह छोटे बच्चों के लिए रिटायरमेंट सेविंग प्लान है। इसका भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने संसद को बताया था कि NPS वात्सल्य योजना के तहत 1.3 लाख नाबालिगों का नामांकन हुआ है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि पिछले साल सितंबर से 3 अगस्त तक NPS वात्सल्य योजना में 130,000 नाबालिग ग्राहकों को जोड़ा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.