राष्ट्रीय खेल दिवस स्वीप कांकेर का हुआ आयोजन

Updated on 30-08-2023 05:50 PM

कांकेर। खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस स्वीप कांकेर के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर खेल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंडल के सदस्य  नरेश ठाकुर, डॉक्टर लोकेश देव, सीनियर वरिष्ठ खिलाड़ी गोवर्धन गजबल्ला, शिवकुमार यादव, आनंद यादव, कमल यादव, त्रिलोचन साहू, नमिता साहू, मनीष सिन्हा भुनेश्वर पटेल, लोकधर नागवंशी, जंगलुराम आदि उपस्थित रहे। 

मेजर ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नरेश ठाकुर ने कहा की उन्हें ऐसे ही हॉकी का जादूगर नहीं कहा जाता था उनकी खेल प्रतिभा उनकी लगन और उनकी मेहनत को भारत देश ही नहीं पूरा विश्व सलाम करता था उनसे हमें खेल भावना सीखने की जरूरत है। खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया की खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, फुगड़ी, भंवरा, बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन किया गया। 

जिसमें 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान ललिता कमेटी, द्वितीय स्थान संबीला मरकाम तृतीय स्थान मोनिका उसेंडी रही। फुगडी में प्रथम जानवी दर्रो, द्वितीय मोनिका और तीसरे स्थान पर कामिनी नेताम, गेड़ी दौड़ प्रथम मोनिका, द्वितीय जाह्नवी, तृतीय कशिश साहू, भंवरा प्रथम जान्हवी दर्रो, द्वितीय कामिनी नेताम, तृतीय संतिला मरकाम रहे, बैडमिंटन डबल के विजेता गोल्डी लालवानी और अंकित खटवानी की जोड़ी रही वही उपविजेता विकास गजबल्ला और आलोक सिकदर की जोड़ी रही। बैडमिंटन एकल में विजेता तोरीम तथा उपविजेता आयुष रहे फुटबॉल का मैच एफ सी कांकेर और वार हॉक्स नरहरपुर के बीच खेला गया जिसमें एफ सी कांकेर विजेता रहे एवं उपविजेता नरहरपुर रहे सभी खिलाड़ियों को अंत में पुरस्कार वितरण किया गया, तथा आभार प्रदर्शन संजय जैन ने किया व मंच संचालन कुशालानंद गजबल्ला के द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.