रायपुर में लखपति महिला पहल पर राष्ट्रीय कार्यशाला

Updated on 12-07-2025 01:34 PM

गरियाबंद। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लखपति दीदी बनाने की दिशा में विषय पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला के अंतिम दिवस 11 जुलाई 2025 को राजधानी रायपुर में प्रदेश भर की चयनित लखपति दीदियों ने अपने संघर्ष, मेहनत व आजीविका से आत्मनिर्भर बनाने की कहानियों, परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेष कुमार, सूक्ष्म व लघु उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव एस. सी. एल. दास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था।

सत्र में मिशन संचालक जयश्री जैन ने एमीन साहू, लखपति दीदी की कहानी सुन कार्याे व प्रयासों की सराहना की गई। अन्य राज्यों के प्रतिनिधि गण लगातार तालियां बजाकर एमीन साहू का उत्साहवर्धन करते रहे। एमीन दीदी ने बताया कैसे एक छोटी सी गुमटी से आज बिहान कैंटीन चला रही है। वर्तमान में प्रतिमाह 30 से 40 हज़ार कमा ले रही है। आज की स्थिति में प्रशिक्षणों की सहायता से दीदी विभिन्न प्रकार के अचार जैसे- आम, करौन्दा, नींबू, कटहल, जीमिकान्दा आदि, पापड़, बड़ी फिनाईल, धूपबत्ती बना रही हैं। दीदी के द्वारा अपने उत्पादों की पैकिंग कर गाँव स्तर पर, समूह बैठकों में ग्राम संगठन, कलस्टर बैठकों में, मेलों में स्टाल लगाकर, दुकनों में अपने उत्पादों का विक्रय किया जाता है। जिससे की उनकी वार्षिक आय 3 लाख रूपये से 4 लाख रूपये तक हो चुकी हैं। ऐमीन साहू जिला गरियाबंद विकासखण्ड फिंगेश्वर ग्राम पंचायत तर्रा में निवासरत है। एमीन साहू समूह में जुड़ने से पहले केवल एक गृहिणी के तौर पर परंम्परागत खेती-बाड़ी कर रही थी, जिससे उनकी आय सीमित थी।

उक्त कार्य में अपने परिवार के सदस्यों की सहायता करती थी। समूह के माध्यम से अन्य दीदीयों के साथ राशि बचत कर अपनी आवश्यकता को पूरा करने एवं अपनी आय को बढ़ाने हेतु समूह से जुड़ी। बिहान में महिला लखपति पहल के तहत इनका चिन्हांकन हुआ। इसके द्वारा सभी उत्पादों हेतु राजिम में एक आउटलेट की शुरूआत की गई है। साथ ही इनके द्वारा छ.ग. की पारम्परिक खान-पान जैसे- चीला, फरा, ठेठरी, खुर्मी, गुजिया, बड़ा एवं छ.ग. व्यंजन के स्टाल भी लगाया गया। बिहान के सहयोग से इन्हे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक का लाइसेंस भी दिलवाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर गुड़गांव, दिल्ली में आयोजित सरस मेला में फूड जोन हेतु इनका चयन हुआ। सरस मेला अंतर्गत गुरूग्राम, दिल्ली में

छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया, जहाँ उनके व्यंजनों को सराहा गया। साथ ही दीदी के द्वारा 15 दिवस के आयोजन में कुल 1 लाख 85 हजार रूपये का विक्रय किया गया। एमिन दीदी के साथ उन्ही के समूह की चार अन्य दीदीयां प्रेमीन गायकवाड़, खेमीन साहू, भुमिका साहू, केवरा साहू भी समूह के माध्यम से फुड जोन मे जुड़कर कार्य कर रही है। साथ ही जिला स्तर आयोजित सभी महत्वपूर्ण जिला स्तरीय आयोजन यथा- राज्योत्सव, आदिवासी गौरव दिवस अन्य कार्याे, महोत्सव इत्यादि में प्रतिभागिता की जाती है। आयोजन जिसमे राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई सहित देशभर के विभिन्न राज्य यथा मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तरखंड, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड इत्यादि राज्यो के अधिकारी व प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सत्र के अंत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन संचालक जयश्री जैन ने एमिन साहू को सम्मानित भी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.