राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न

Updated on 09-12-2025 12:11 PM

महासमुंद। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 07 दिसंबर को जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8335 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 6713 महिलाएँ और 1622 पुरुष शामिल थे। जिले में सुचारू संचालन हेतु कुल 502 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें विकासखंड महासमुंद में 134, बागबाहरा में 128, पिथौरा में 55, बसना में 41 और सरायपाली में 144 केंद्र शामिल रहे। शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित समय में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा प्रश्न पत्र हल करने हेतु तीन घंटे का समय निर्धारित था।

परीक्षा आयोजन की मॉनिटरिंग राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के सहायक संचालक  आलोक चांडक, जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चन्द्राकर, जिला नोडल अधिकारी श्रीमती सम्पा बोस, श्रीमती तारिका सोरी तथा विकासखंड नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्राकर ने महासमुंद विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों परसट्ठी, बम्हनी, साराडीह एवं लभराखुर्द का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद  विजय कुमार लहरे ने विकासखंड बागबाहरा के परीक्षा केंद्र डोंगरीपाली का निरीक्षण किया। जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा ने पिथौरा विकासखंड के परीक्षा केंद्र ठाकुरदिया खुर्द का निरीक्षण किया। जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित मानिटरिंग दलों मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों ने पांचों विकासखंडों में परीक्षा संचालन की व्यापक निगरानी की।

विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष बी.एस. मंडावी एवं जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लोहारडीह और घोंगीबहरा केंद्र का निरीक्षण किया। सदस्य सियाराम कर्माकर (श्रम निरीक्षक) ने अमलोर केंद्र का निरीक्षण किया। बागबाहरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी  के.के. वर्मा एवं सहायक शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे द्वारा अंबेडकर नगर केंद्र का निरीक्षण किया गया। सरायपाली के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान ने उल्लास परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा व्यवस्था में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, मितानिन, रसोइये और स्वीपरों ने शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने-ले जाने में सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के दौरान जोगीपाली परीक्षा केंद्र में विशेष रूप से श्रीमती बूंद कुँवर पटेल (सास) और श्रीमती रूखमणी पटेल (बहू) ने एक साथ परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता अभियान को प्रेरणादायी संदेश दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.