शरीर में जहरीले खाद से मुक्ति के लिए अपनाना होगा प्राकृतिक खेती

Updated on 25-05-2025 01:45 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत सरकार द्वारा किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 से प्राकृतिक खेती पर एक राष्ट्रीय मिशन राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया गया है। प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य में सुधार और साथ ही ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि भी होती है। प्राकृतिक खेती अपनाने पर विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सकता है। जैसे- खाद्य असुरक्षा, भोजन और पानी में कीटनाशकों और उर्वरक अवशेषों के कारण उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक और घरेलू संसाधनों का उपयोग कर आवश्यक जैविक आदान (बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, दशापर्णी अर्क आदि) तैयार कर खेती में उपयोग कराना एवं उत्पादन लागत को कम करना है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत 50 हेक्टेयर का एक कलस्टर तैयार किया जाता है। जिसमें चयनित कृषकों को अधिकतम एक एकड़ का प्रावधान है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत इस जिले को वर्ष 2025-26 में 200 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है, जिसे बरमकेला विकासखण्ड से 6 पंचायतों को चयन किया गया है। वर्तमान में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, लाभ एवं महत्व को देखते हुए प्राकृतिक खेती योजना से जुड़कर जहरीले खाद (रसायन) मुक्त फसल उत्पादन कर किसान अपने शरीर और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार तथा कृषि लागत में कमी ला सकते हैं।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे l के निर्देश पर जिले के कृषि विभाग की टीम इस दिशा में प्रशिक्षण व प्रदर्शन के द्वारा जिले के कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने प्रेरित कर रहा है। इस योजना में कृषकों को विभिन्न आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही ह। साथ ही कृषकों को स्थानीय वनस्पति तथा सामग्रीयों का उपयोग करते हुए कम लागत में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.