वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में नेचर कैम्प का आयोजन

Updated on 25-01-2023 05:15 PM

छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू भोपाल में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 जनवरी, 2023 को शासकीय महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहाँगीराबाद भोपाल के 42 विद्यार्थियों ने नेचर कैम्प में भाग लिया।

नेचर कैम्प में स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुदेश वाघमारे, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक एवं पक्षीविद के रूप में डॉ. संगीता राजगीर भोपाल बर्ड्स भोपाल उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी और वन, वन्य-प्राणी एवं पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गईं। साथ ही विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण/वन विहार पर कविता लेखन प्रतियोगिता कराई गई एवं प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। विद्यार्थियों ने बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का भी अवलोकन किया। कैम्प में सिवनी जिले से जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिये आमजन में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से साइकिल भ्रमण पर निकले वन्य-जीव एवं पर्यावरण प्रेमी श्री रोहित सिरसाम भी उपस्थित रहे। इनके द्वारा अब तक 23 जिलों का भ्रमण किया जाकर जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये आमजन में जागरूकता पैदा करने का संदेश प्रसारित किया गया। आगामी कैम्प 31 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जायेगा, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मी मण्डी भोपाल के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस दौरान संचालक वन विहार श्रीमती पद्माप्रिया बालाकृष्णन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.