जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल

Updated on 03-03-2026 12:55 PM

जशपुरनगर। संसाधनों के समुचित और पारदर्शी उपयोग से समाज में व्यापक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर का नव संकल्प शिक्षण संस्थान है, जिसकी उपलब्धियों को हाल ही में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के पृष्ठ क्रमांक 189 में उल्लेख किया गया है कि खनिज विभाग अंतर्गत संचालित जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को निःशुल्क भोजन एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि जिले की 50 छात्राओं का चयन नगर सैनिक के पद हेतु हुआ।

रक्षाबंधन के दिन जारी हुए इस परिणाम को स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए छात्राओं को बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान की आधारशिला भी वर्तमान मुख्यमंत्री साय ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्तमान में यह संस्थान कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। जनजातीय बहुल जशपुर जिले में यह संस्थान शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से एक सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 65 छात्र चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती, आर्मी, सहायक प्राध्यापक एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता अर्जित की है। नव संकल्प शिक्षण संस्थान आज जशपुर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर कर रहा है। यह संस्थान न केवल शिक्षा, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.