नवजोत सिंह सिद्धू को मिल रही इतनी फीस! अर्चना पूरन सिंह को भी छोड़ा पीछे
Updated on
12-06-2025 02:38 PM
नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो में वापसी की है। वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में बतौर परमानेंट गेस्ट नजर आएंगे। यह सीजन 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। अर्चना पूरन सिंह भी शो में बनी रहेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के लिए कितनी फीस मिल रही है? जब वह पहले कपिल के शो का हिस्सा थे, तो तब कितनी फीस मिलती थी?
'सियासत डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब नवजोत सिंह सिद्धू साल 2018-2020 में 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा थे, तो उन्हें एक एपिसोड के लिए 20 लाख रुपये फीस मिली थी। उन्होंने 125 एपिसोड किए थे और उस हिसाब से 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की फीस
लेकिन अब चर्चा है कि चूंकि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' OTT पर है, तो नवजोत सिंह सिद्धू को पिछली बार से दोगुना फीस दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सिद्धू एक एपिसोड के लिए 30-40 लाख रुपये फीस ले रहे हैं। हालांकि, यह सिर्फ चर्चा ही है।
अर्चना पूरन सिंह को मिल रही इतनी फीस, यह बोली थीं एक्ट्रेस
कहा यह भी जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के लिए अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा फीस मिल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल के शो के पिछले सीजन के लिए अर्चना को 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिले थे। वहीं, अर्चना ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ये लोग (कपिल के शो की बाकी कास्ट) मुझसे दोगुने पैसे कमाते हैं, इसलिए उन्हें और मेहनत करनी चाहिए। अर्चना ने कहा था, 'मुझे हंसने के पैसे मिलते हैं, और उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के।'
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक की फीस
वहीं, कपिल शर्मा की बात करें, तो वह एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जबकि सुनील ग्रोवर 25 लाख रुपये और कृष्णा अभिषेक भी 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…