201 बेटियों के माता-पिता का नवसृजन मंच ने किया सम्मान

Updated on 05-04-2025 01:03 PM

रायपुर। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर नवसृजन मंच ने सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में बिटिया जन्मोत्सव मनाया।

मंच की ओर से नवरात्रि पर आदिशक्ति की आराधना के पर्व पर कन्या पूजन के दौरान हेल्प डेस्क लगाया, जिससे बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में 10 दिन से 6 माह की आयु की 201 बच्चियों का पूजन किया गया।

सभी बच्चियों के माता-पिता को सम्मानित करते हुए उन्हें बच्चों के प्रति उनके अधिकारों और दायित्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आधार कार्ड बनाने संबंधी जानकारी के साथ उनके लिए उपयोगी योजनाओं जैसे कि नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर आजीवन मिलने वाली योजनाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से उन्हें कार्यक्रम स्थल में ही जोड़ा गया। बिटिया जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नन्हीं माताओं का कन्या पूजन और कन्या भोज का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रहीं महापौर मीनल चौबे। नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

बेटियों के माता-पिता को इस दौरान सम्मान पत्र, बेटियों के लिए बेबी किट दी गई, जिसमें फ्रॉक व अन्य उपयोगी वस्तुएं थीं। वहीं आहार विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गोयल ने बिटिया के जन्म के बाद माता के पोषण आहार पर प्रकाश डाला।

आयोजन में नवसृजन मंच के डॉ. देवाशीष मुखर्जी, कांतिलाल जैन, किशोर महानंद, डॉ. प्रीति सतपथी, कार्यकम प्रभारी मनीषा सिंह बघेल, डॉ. रश्मि चावरे, विनय शर्मा, मनोज जैन, नरेश नामदेव, डॉ. यूलेन्द्र राजपूत, श्रद्धा राजपूत, राजेश साहू सहित राजधानी की प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े प्रमुखजन मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.