कोंडागांव में 5 लाख के इनामी नक्सली-कमांडर ने किया सरेंडर:25 साल से नक्सली संगठन में था सक्रिय, बम-बंदूक बनाने में माहिर

Updated on 16-01-2025 01:45 PM

कोंडागांव में 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली कमलदास उत्तर बस्तर डिविजन की टेक्निकल टीम एरिया कमेटी में कमांडर के पद पर कार्यरत था। नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

कमलदास कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई मुठभेड़ों में शामिल रहा है। वह भरमार बंदूक, हैंड ग्रेनेड और देशी लांचर बनाने के साथ-साथ अन्य हथियारों की मरम्मत में मास्टरमाइंड था।

नक्सली संगठन में 25 साल से सक्रिय था

कमलदास का नक्सली संगठन में 25 साल का लंबा इतिहास रहा है। वह 1998 से 2001 तक जनमिलिशिया सदस्य रहा। इसके बाद 2005 से 2007 तक किसकोडो दलम में और 2008 से 2011 तक बुधयारमारी LOS कमांडर के रूप में काम किया। 2011 से 2016 तक पूर्वी बस्तर डिविजन के टेक्निकल डिपार्टमेंट में रहने के बाद 2016 से 2024 तक उत्तर बस्तर डिविजन में टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमांडर की जिम्मेदारी संभाली।

25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत उसे 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों में भय का माहौल है, जिसके कारण कई नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.