नक्सल पुनर्वास नीति, बैठक आयोजित

Updated on 05-12-2024 12:32 PM

गरियाबंद । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके तहत कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में जिले में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवाश्यक निर्देश दिये। उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही ऐसे परिवारों को मनरेगा कार्ड, शासकीय नौकरी एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में आत्म समर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.