जगदलपुर : डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हुई मौत

Updated on 04-06-2023 07:48 PM
जगदलपुर, 04 जून (हि.स.)। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने रविवार को प्रेस नोट और आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन के शव की तस्वीर जारी करते हुए बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बेलमपल्ली में आनंद का जन्म हुआ था। पिछले पांच दशक से नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य था। इसने केंद्रीय कमेटी से लेकर आंध्र-तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नक्सल संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। नक्सलबाड़ी, श्रीकाकुलम संघर्ष के बाद नक्सलियों की जो पहली पीढ़ी चर्चा में आई थी, उसमें से एक था। अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने इस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित किया था।

आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले थे, पिछले तीन दशकों से उत्तरी तेलंगाना से छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में नक्सली आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। उसकी पत्नी साधना की कुछ साल पहले एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। मंचिरयाला जिले के कटकम सुदर्शन 1980 में कोंडापल्ली सीतारमैया के नेतृत्व वाले पीपुल्स वार ग्रुप में शामिल हुआ था। आंध्र प्रदेश राज्य सहित छत्तीसगढ़ के दंडकारण्यम के आदिवासी इलाके में नक्सली आंदोलन के विस्तार में आनंद की भूमिका अहम थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटकम सुदर्शन पिछले कई महीनों से शुगर, बीपी, समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहा था। इलाज के अभाव में 69 वर्ष की उम्र में 31 मई की दोपहर 12:20 को इसने दम तोड़ दिया है। नक्सल संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अब 05 जून से 03 अगस्त तक नक्सल संगठन में आनंद की याद में सभा का आयोजन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.