सुकमा-बीजापुर बार्डर पर नक्सलियों और जवानों में हुई मुठभेड़

Updated on 07-06-2023 08:54 PM

सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर हिड़मा की बटालियन नंबर एक के साथ कोबरा और एसटीएफ के जवानों की मुठभेड़ चल रही है। पिछले करीब 2 घंटे से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

दरअसल, नक्सलियों का जनपितुरी सप्ताह चल रहा है। नक्सलियों के इस जनपितुरी सप्ताह में फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है।

पुलिस को खबर मिली थी कि सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर माओवादी कमांडर हिड़मा और उसकी बटालियन मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार की रात जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था।

वहीं आज बुधवार की सुबह नक्सलियों के कोर इलाके में जवान पहुंच गए। जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानिए कौन है खूंखार नक्सली हिड़मा?
बस्तर के पूवर्ती गांव का रहने वाला माड़वी हिड़मा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई करता था। उस वक्त इलाके में सक्रिय एक नक्सली ने हिड़मा की एक्टिविटी देख कर उसे नक्सलियों के बाल संघम में भर्ती किया था। हिड़मा की आगे की पढ़ाई नक्सली स्कूल में ही हुई थी। हिड़मा के फुर्तीले शरीर को देखते हुए नक्सलियों ने इसे अपने एलओएस ग्रुप में शामिल किया था। हिड़मा की बनाई योजना में माओवादियों को कई सफलताएं भी मिली। अब वह नक्सलियों की बटालियन नंबर एक का कमांडर है। इस पर 25 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम है।

क्या होता है जनपितुरी सप्ताह?
दरअसल बस्तर में हर साल माओवादी जून के महीने में जनपितुरी सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान वे मारे गए माओवादियों को श्रद्धांजलि देते हैं। बस्तर के अंदरूनी गांवों में सभा का आयोजन कर लोगों को माओवाद संगठन के बारे में बताते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.