पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने लांचर से दागे ग्रेनेड, 50 किलो की आईईडी बरामद...

Updated on 15-02-2024 05:23 PM

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। पिछले हमले के अनुभव के चलते जवानों की सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारी गोलीबारी के बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। फिलहाल इस हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है। मुठभेड़ स्थल से 5-5 किलो की 6 आईईडी भी बरामद हुई है। हमले में नक्सलियों ने ग्रेनेड्स भी दागे।

मिली जानकारी के अनुसार, गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। स्थापना के बाद करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने हमला बोल दिया। गोलीबारी के साथ ग्रेनेड्स से भी हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किये गए हैं।



पुलिस सूत्रों की माने तो यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों का प्रभाव करने के लिए कैंपों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि नक्सलियों की उपस्थिति को कम किया जा सके। नक्सलियों ने आज निर्माणाधीन कैम्पों पर हमला कर दिया, ताकि काम रुक जाये। लेकिन जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें खदेड़ किया। साथ ही उन्होंने इलाके में आईईडी भी लगा लगे रहे थे, जिसे जवानों ने सतर्कता से निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली बड़े हमले की फ़िराक में थे लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.