नक्सलियों ने दूसरी बार दी वैद्यराज हेमचंद मांझी को धमकी...

Updated on 23-01-2025 05:24 PM

नारायणपुर। देश- विदेश में विख्यात पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को एक बार फिर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसी बीच अब उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पद्म श्री हेमचंद मांझी सरकार की व्यवस्थाओं से नाराज चल रहे हैं। सुरक्षा बलों के लिए बने मोर्चा और गार्ड रूम में हुए धांधली से पूरा परिवार खफा हैं। उन्होंने कहा कि, लाखों  रुपये खर्च के बाद भी सुविधा अधूरी हैं।

परिजनों ने कहा कि, 11 लाख हुआ खर्च करके गार्ड रूम बनाया गया है। दस जवानों के लिए बने गार्डरूम छोटा पड़ रहा हैं इस वजह से जवान रात में नहीं रुकते हैं। रात में सुरक्षा नहीं होने से परिजनों में डर का माहौल हैं। नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पूर्व बस्तर कमेटी के सफाया होने के बाद फिर से इलाके में नक्सलियों का संगठन सक्रिय हो गया है। इस इलाके में नक्सलियों के नए संगठन का गठन के साथ ही नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी की ओर से पर्चा जारी कर पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी समेत चार लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर दूसरी बार दी धमकी
नक्सलियों ने जारी पर्चा में कहा गया है कि, कब तक में पुलिस सुरक्षा में गांव से बाहर रहेंगे, छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की तरह नक्सलियों ने सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सली पर्चा बरामद होने के बाद नक्सलियों की दहशत फिर इस इलाके में दिख रही है।छोटेडोंगर  माइंस में परिवहन का कार्य कर रहे चार लोगों को भी नक्सलियों ने मौत की सजा देने की बात कही है। नक्सली पर्चा आने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। इलाके में सघन जांच पड़ताल की जा रही है। नक्सली पर्चा को बरामद कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.