'नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, हम जवानों का मनोबल गिरने नहीं देंगे' बोले सीएम हेमंत सोरेन

Updated on 16-08-2023 02:46 PM
रांची: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले झारखंड जगुआर के दो जवानों को सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 'नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमने झारखंड जगुआर के दो जवानों को खो दिया है। राज्य सरकार नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कुछ नतीजे भी मिल रहे हैं। जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों जवानों के परिवारों को सभी जरूरी सहायता दी जाएगी। साथ ही झारखंड जगुआर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।'

तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच जंगल में हुई थी मुठभेड़
दरअसल झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सोमवार देर रात को टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच एक जंगल में हुई थी।

मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित और कांस्टेबल गौतम शहीद

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया था कि, 'नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम कुमार नामक दो जवान शहीद हो गए।' उन्होंने बताया कि इलाके में शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर फोर्स और जिला सशस्त्र पुलिस के संयुक्त दल ने व्यापक पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आते देख नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलायी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो गयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.