हरियाणा विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण कल… उमर अब्दुल्ला दूसरी बार बने जम्मू-कश्मीर के सीएम

Updated on 16-10-2024 01:30 PM

चंडीगढ़/श्रीनगर । विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन की कवायद तेज है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के सीएम बने हैं। वे 2009 में पहली बार सीएम बने थे।


उमर अब्दुल्ला के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली। सुरेंद्र चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। सुरेंद्र चौधरी, उमर अब्दुल्ला सरकार में जम्मू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। सकीना इटू, जावेद अहमद डार, सतीश शर्मा और जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सकीना इटू और जावेद अहमद डार पहले भी उमर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सतीश शर्मा निर्दलीय विधायक हैं।


सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, बाहर से समर्थन देगी


इस बीच, कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर की नई सरकार को कांग्रेस का बाहर से समर्थन रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने यह जानकारी दी।


कर्रा ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्रालय में शामिल नहीं हो रही है। कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की पुरजोर मांग की है। इसके अलावा कहा कि प्रधानमंत्री ने भी सार्वजनिक बैठकों में बार-बार इसका वादा किया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है। इसलिए हम नाखुश हैं और सरकार में शामिल नहीं हो रहे हैं।


इससे पहले शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका वाड्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव श्रीनगर पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही डीएमके नेता डी राजा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शपथ ग्रहण में मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.